Mirzapur News: अविनाश पांडेय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में अधिकांश सीट पर विजय होने जा रहा है, 4 जून को गठबंधन की मजबूत सरकार स्थापि

Mirzapur News: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय मिर्जापुर पहुंचे। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र एस बिंद के समर्थन में कांग्रेस-सपा के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बैठक किया। अविनाश पांडेय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में अधिकांश सीट पर विजय होने जा रहा है, 4 जून को गठबंधन की मजबूत सरकार स्थापित करने जा जा रहे है।
प्रियंका गांधी की रायबरेली अमेठी में अहम भूमिका होगी। मोदी जी को राहुल गांधी से इतना डर क्यो है सुबह सो के उठने से रात सोने तक सपने में राहुल गांधी क्यो दिखतेहै।अमेठी में केएल शर्मा भारी मार्जिन से जीतेंगे। राहुल गांधी का राम लला दर्शन को लेकर राम लला मंदिर का दर्शन हर व्यक्ति का व्यक्तिगत निर्णय होता है। कब जा रहे ये जाहिर करने का आवश्यकता नही है।
4 जून को बनाएंगे गठबंधन की मजबूत सरकार यूपी के मिर्जापुर जनपद के बरियाघाट स्थित एक लॉन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय पहुंचे। जहां पर कांग्रेस-सपा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र एस बिंद को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र एस बिंद को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं में हुंकार भरी और कहा बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे। इस दौरान अविनाश पांडेय ने मीडिया से बातचीत में बोले,” उत्तर प्रदेश में अधिकांश सीट पर INDIA गठबंधन विजय होने जा रहा है, 4 जून को गठबंधन की मजबूत सरकार बनने जा रही है।